फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद से इस लिए भागी थी छात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
नौवीं की परीक्षा में फेल होने के बाद गाजियाबाद से जम्मू पहुंची छात्रा को जीआरपी ने कठुआ रेलवे स्टेशन से पकड़ लिया। छात्रा रजनी राठौर निवासी इंद्रपुरी, कालोनी गाजियाबाद की रहने वाली है। एसपी सूरम सिंह द्वारा छात्रा को प्यार से पूछने पर पता चला कि परीक्षा में फेल होने पर अभिभावकों की डांट के डर से उसने यह कदम उठाया और वह ट्रेन में बैठकर जम्मू पहुंच गई।
विज्ञापन


जीआरपी ने उसके परिवार वालों से संपर्क साधा है। करीब एक सप्ताह के बाद शुक्रवार को छात्रा को उसके अभिभावकों के सुपुर्द किया जाएगा। एसपी सूरम सिंह के मुताबिक कठुआ रेलवे स्टेशन पर जीआरपी के एक जवान ने छात्रा को एकांत में बैठे देखा। तो जब उसे छात्रा से कहां जाना है, के बारे में पूछा तो वह डरी हुई थी।

तब जवान ने उच्चाधिकारियों को सूचित किया तो छात्रा को थाने लाया गया और बिना किसी से डरे छात्रा को उसके घर छोड़ने की बात कही।
Trending Videos
विज्ञापन

ट्रेन में जाते हुए पुलिस ने पकड़ा

तब प्यार से पूछने पर छात्रा ने अपना नाम रजनी बताया और कहा कि 18 अप्रैल को उसका नौवीं कक्षा का रिजल्ट आया, जिसमें वह फेल हो गई। माता-पिता की डांट से डरते हुए उसने यह कदम उठाया। वह घर से निकल आई और 19 अप्रैल को आगरा पहुंच गई। वहां से उसने ट्रेन पकड़ी और सीधा जम्मू पहुंच गई।

जम्मू से आगे बस में सवार होकर कटड़ा पहुंच गई। वहां माता वैष्णो देवी के दर्शन करके 22 अप्रैल को जम्मू पहुंची। यहां से वह स्पेशल गंगानगर की ट्रेन में बैठकर जा रही थी कि तभी कठुआ में जीआरपी के जवान ने उसे एकांत में देखते हुए उससे पूछताछ की।

इसके बाद एसपी ने सारी बात सुनने के बाद उसके घरवालों के बारे में पता लगवाया और फोन करके उन्हें सूचित कर दिया। शुक्रवार तक अभिभावकों के पहुंचने की उम्मीद है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें