उधमपुर। पुलिस ने गोवंश तस्करी पर रोक को लेकर कार्रवाई जारी रखी है। इसके तहत जनवरी से सितंबर तक (नौ महीनों) के दौरान कुल 145 मामले दर्ज किए गए हैं। इस दौरान 978 गोवंश को बचाया है। इस बीच 165 लोग गोवंश तस्करी के अपराध और 8 जन सुरक्षा अधिनियम के तहत गिरफ्तार किए गए हैं।
गोवंश परिवहन में प्रयुक्त 104 वाहन जब्त भी किए गए हैं। ऐसे वाहनों के 20 पंजीकरण प्रमाणपत्र रद्द कर दिए गए। इस अवधि के दौरान 67 मामलों में दोषसिद्धि सुनिश्चित की गई। इसके अतिरिक्त पांच मामलों में संपत्ति कुर्की की कार्यवाही शुरू की गई जिनमें 01 टाटा मोबाइल, 02 महिंद्रा बोलेरो पिकअप ट्रक और 01 टाटा योद्धा शामिल हैं जिनका अनुमानित मूल्य 51 लाख रुपये है। संवाद