रामनगर। कस्बे के बस अड्डे में बने पर्ची काउंटर में संदिग्ध परिस्थितियों में एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ। इसकी पहचान गणेश कुमार पुत्र सोनू (42) निवासी गुंदिया के रूप में हुई है। बस अड्डे के पर्ची काउंटर की दूसरी मंजिल पर स्थानीय लोगों को व्यक्ति का शव सीढ़ियों के पास देखा। लोगों ने इसकी सूचना रामनगर पुलिस को दी। मौके पर थाना प्रभारी अनिल कुमार अन्य कर्मचारियों संग पहुंचे और जांच की कुछ देर बाद फोरेंसिक टीम भी पहुंच गई। शव को रामनगर अस्पताल के शवगृह में पहुंचाया गया। पोस्टमार्टम कर इसे परिजन के सुपुर्द किया गया। मृतक के साले दीपक कुमार ने बताया पिछले तीन दिनों से वह घर पर नहीं आया था और 8 वर्ष से मजदूरी का कार्य बस अड्डे पर करता था। रामनगर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच करने में जुटी। पुलिस अनुमान लगा रही है शव दो या तीन दिनों का हो सकता है जिसके ऊपर बदबू आ रही है। संवाद