जम्मू। विद्युत विभाग घर और दुकानों में बिजली के अवैध कनेक्शनों को काटेगा। विभाग द्वारा गठित टीमें शहर में चेकिंग कर रही है। अभी तक सैकड़ों अवैध कब्जों को काटा गया है।
विभाग के अनुसार लोग बिजली तो जला रहे हैं, मगर बिल अदा नहीं कर रहे हैं। इस कारण उपभोक्ता हर माह विभाग को खूब चूना भी लगा रहे हैं। अब टीमें शहर में चेकिंग अभियान के दौरान अवैध कनेक्शनों को काटेंगे। दुकानों में काम निपटाने के लिए खंभों और हाई वोल्टेज तारों से सीधे कनेक्शन लिए गए हैं। कुछ घरों में मीटर डेड हो चुके हैं। मुख्य अभियंता सुधीर गुप्ता ने कहा कि चेकिंग अभियान जारी है। अवैध कनेक्शनों को काटा जा रहा है। ब्यूरो