फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस सिलेंडर लीक होने से लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
दोमाना। घर की रसोई में गैस सिलेंडर लीक होने से आग लग गई। जिससे घर में रखा अधिकांश सामान राख हो गया। घर में मौजूद सदस्य बाल-बाल बच गए। हादसा मंगलवार सुबह लगबग सात बजे दुर्गानगर एन्कलेव में हुआ।
विज्ञापन

घटना के बारे में ओंकार नाथ कौल ने बताया कि सुबह घर की महिला ने चाय बनाने के लिए जैसे ही गैस जलाई आग भड़क गई। उसने शोर मचाया तो आस पास के लोग भी इकट्ठा हो गए। आग बुझाने का प्रयास किया गया परंतु आग और भड़क गई। इस बीच सूचना पाकर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक घर में रखा अधिकांश सामान और बिजली के उपकरण राख हो गए। कौल ने बताया कि शार्ट सर्किट होने से टीवी, फ्रिज, ओवन, इनवर्टर , कुकर, बर्तन आदि जल गये। स्थानीय निवासियों राकेश शर्मा, प्रवीन आदि ने सरकार से परिवार की मदद करने की मांग की है। चिनौर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें