दोमाना। सूने घर में चोरों ने सेंध लगा कर घर में रखे 150 ग्राम सोने के गहने और 40 हजार नकदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना उस समय हुई जब सोमवार रात घर के लोग जगराता देखने गए थे। पीछे से चोरों ने घर में रखा सोना और नकदी चुरा ली।
मंगलवार तड़के जब घर के मालिक राकेश सिंह निवासी चक्क लाल दीन, घो मन्हासां ने बताया कि वह परिवार सहित रात को घर से जागरण में शामिल होने गये थे। तड़के घर लौटे तो देखा कि घर के मुख्य द्वार का ताला टूटा हुआ है। अंदर जाकर देखा तो अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा हुआ था। चोरों ने घर में रखी लोहे की अलमारी का ताला तोड़ दिया था। अलमारी में रखे सोने के गहने और नकदी गायब थी। इसकी सूचना पौनीचक्क पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घर की जांच और सुबूत जुटाने के बाद मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।