फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धार्मिक कार्यक्रम में तस्वीर लेने पर सेना के जवान की पिटाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरां साहिब। लिंक रोड सिंबल में मंगलवार को एक धार्मिक कार्यक्रम के दौरान सेना के गुप्तचर विभाग के जवान द्वारा मोबाइल पर तस्वीर लेने पर हंगामा हो गया। जवान की लोगों पिटाई कर दी, जिससे वह घायल हो गया। सेना के जवान ने इसके बारे में अपनी वाहिनी के उच्चधिकारियों को सूचित किया। उसके बाद सेना के अधिकारी व अन्य जवान भी वहां आ पहुंचे। बाद में सेना की 26 राजपुत राइफल के कमांडेंट जयर्वधन सिंह की ओर से मीरां साहिब पुलिस थाने में ड्यूटी के दौरान जवान पर हमला करने की लिखित में शिकायत दर्ज करवाई गई। मीरां साहिब पुलिस ने घायल जवान को उपचार के लिए भेजा और उसका मेडिकल करवाया। इस मामले में पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें