फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुल ड्रेस रिहसर्ल में दिखा जोश्

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर/चिनैनी/डोडा। गवर्नमेंट डिग्री कालेज उधमपुर में गणतंत्र दिवस परेड की फुल ड्रेस रिहर्सल हुई। इसमें जम्मू-कश्मीर पुलिस, फारेस्ट प्रोटेक्शन फोर्स, शेर-ए-कश्मीर पुलिस एकेडमी, सीआरपीएफ के जवान, एनसीसी कैडेट व विभिन्न स्कूलों की 36 टुकड़ियों ने हिस्सा लिया। एडीडीसी अशोक कुमार मुख्य मेहमान थे। वहीं, चिनैनी के हायर सेकेंडरी स्कूल में रिहर्सल किया गया। इस दौरान तहसीलदार अमित वर्मा मुख्य मेहमान थे, जिन्होंने तिरंगा झंडा फहराया। डोडा में भी फुल ड्रेस रिहर्सल हुई।
विज्ञापन

उधमपुर में सुबह करीब 9.55 पर मुख्य मेहमान ने तिरंगा फहरा कर फुल ड्रेस रिहर्सल कार्यक्रम की शुरूआत की। इसके बाद एडीडीसी ने पुलिस वाहन में परेड का निरीक्षण किया। निरीक्षण पूरा करने के बाद जवानों, एनसीसी कैडेट व स्कूल के विद्यार्थियों ने शानदार परेड द्वारा मुख्य मेहमान को सलामी दी। परेड के दौरान जम्मू कश्मीर पुलिस के जवान पूरी तैयारी के साथ सबसे आगे चल रहे थे, जबकि उनके पीछे फारेस्ट प्रोटेक्शन फोर्स के जवान, पीजी कॉलेज उधमपुर, सरकारी महिला कॉलेज व ब्वायज हायर सेकेंडरी स्कूल के एनसीसी कैडेट कदम से कदम मिला कर चल रहे थे। इनके पीछे विभिन्न सरकारी व निजी स्कूलों के बैंड का दल संगीत की धुन बजाते हुए चल रहा था। सभी विद्यार्थी फुल ड्रेस में नहीं थे, लेकिन फिर भी उनका शानदार प्रदर्शन सभी को अपनी तरफ आकर्षित कर रहा था। शेर-ए-कश्मीर पुलिस अकादमी के बैंड के दल ने अंत में मुख्य मेहमान को सलामी दी। परेड के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें करीब दस स्कूलों के विद्यार्थियों ने देशभक्ति से प्रेरित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मुख्य मेहमान ने जवानों व विद्यार्थियों द्वारा पेश की गई उत्साह भरी परेड की सराहना की। इस मौके पर एसएसपी उधमपुर राजीव पांडे, एडीसी गुरविंद्र सिंह, एएसपी प्रवीन तबस्सुम व अन्य कई अधिकारी मौजूद थे।
चिनैनी में विभिन्न स्कूलों की तरफ से हायर सेकेंडरी स्कूल में मार्च पास्ट किया गया। तहसीलदार ने निरीक्षण किया। उन्होंनेे अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश भी दिए। समारोह के वक्त सभी को मौजूद रहने के लिए भी कहा। नायब तहसीलदार मोहम्मद सलीम व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, डोडा पुलिस लाइन में भी फुल ड्रेस रिहर्सल हुई। परेड में जम्मू कश्मीर पुलिस, आईआर की 5 वीं बटालियन, सीआरपीएफ़ की 76 बटालियन, एनसीसी सीनियर और जूनियर, फारेस्ट प्रोटेक्शन फोर्स तथा विभिन्न निजी व सरकारी स्कूलों के छात्र छात्राओं ने भाग लिया। इस अवसर पर एसएसपी डोडा मोहम्मद शाबिर मालिक, एसपी ऑपरेशन रविंदर पाल सिंह तथा सभी प्रशासनिक अधिकारी मुख्य रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें