फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

120 किलो भुक्की के साथ चार लोग गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। रविवार को पुलिस ने टिकरी इलाके में 120 किलो भुक्की के साथ तस्करी के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। उनकी पहचान यवर अहमद निवासी ककरान (कुलगाम), तारिक अहमद मलिक निवासी काजीकुंड (कुलगाम), नंद किशोर निवासी जगानू व नरेंद्र सिंह निवासी सुक्की करलाई के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस ने सूचना पर टिकरी पुलिस चौकी इंचार्ज पवन डोगरा व एसएचओ परमजीत सिंह के दिशानिर्देश में टिकरी में नाका लगाया था। इस दौरान टाटा मोबाइल (जेके14बी-7232) की तलाशी लेने पर 120 किलो भुक्की बरामद की गई। पुलिस ने वाहन सवार यवर अहमद निवासी ककरान (कुलगाम), तारिक अहमद मलिक निवासी काजीकुंड (कुलगाम) को तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद दो अन्य आरोपियों नंद किशोर निवासी जगानू और नरेंद्र सिंह निवासी सुक्की करलाई को भी गिरफ्तार करने में सफलता पाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें