फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में तीन युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिश्नाह। बिश्नाह-बाड़ी ब्राह्मणा मार्ग पर कोठी मोड़ के पास कार व बाइक की टक्कर में तीन युवक घायल हो गए। स्थानीय लोगों व राहगीरों ने उन्हें उपजिला अस्पताल पहुंचाया, जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद एक को जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया। घायलों की पहचान मिथुन निवासी चक बाना व विराज कुमार और सागर कुमार निवासी चक वजीरू के रूप में हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार यह हादसा शुक्रवार सुबह हुआ, जब यह तीनों बाड़ी ब्राह्मणा स्थित फैक्ट्री से काम कर घर लौट रहे थे। बाड़ी ब्राह्मणा-बिश्नाह मार्ग पर कोठी मोड़ के पास कार ने बाइक को टक्कर मार दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें