फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात घंटे की बिजली कटौती से छूटे पसीने

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। ब्रांच कटिंग व 33 केवी लाइन के मरम्मत के कार्य के चलते वीरवार को पूरे शहर व आसपास के ग्रामीण इलाकों में सात घंटे तक बिजली गुल रही। बिजली न होने के कारण शहरवासियों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा। इसके अलावा लोगों का कामकाज भी प्रभावित हुआ।
विज्ञापन

सुबह नौ बजे बिजली विभाग ने बिजली को पूरे शहर में बंद किया। इसके बाद लोगों की परेशानी शुरू हो गई। दोपहर के समय तो बिजली न होने के कारण शहरवासियों को घर के अंदर बैठना भी मुश्किल हो गया था। वहीं बिजली न होने के कारण सरकारी व निजी कार्यालयों में कामकाज बुरी तरह से प्रभावित हुआ। बाजार में व्यापारियों का काम प्रभावित रहा। जिनके घर इनवर्टर थे, उनकी परेशानी दोपहर तीन बजे के बाद इनवर्टर के बंद होने के बाद शुरू हुई। गर्मी में बिजली न होने के कारण लोग घरों में पसीने से तरबतर होते रहे। शाम करीब चार बजे बिजली सेवा बहाल हुई तो लोगों ने राहत की सांस ली।
27 जून तक पूरे जिले में होगी सात घंटे की कटौती
पीडीडी के अनुसार पूरे जिले में यह कटौती बारी-बारी से 27 जून तक जारी रहेगी। शुक्रवार व शनिवार को मजोड़ी, बसंतगढ़, गंडाला, चिनैनी, कुद, समरोली, मानतलाई, धुना शनिवार को चौकी, घोरडी, सेरबाला, मजालता, मानसर, मनवाल, धेमा, बट्टल, पीएचई बट्टल, रविवार को सतैनी, जगानू, रौन, बसंतगढ़, मजोड़ी, सोमवार और मंगलवार को पंचैरी भमाग, लांदर, लड्डा, मोंगरी, सैनिक क्षेत्र, मानसर, गढ़ी, सनसू, बट्टलबालियां, पीटीसी व रेलवे, बुधवार को जोनू, चनुनता, पिंगर में बिजली सात घंटे के लिए बंद रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें