फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक से आई आग में झुलस रहे एलओसी के जंगल

विज्ञापन
विज्ञापन
नौशेरा। कुछ दिन पहले पाकिस्तान की तरफ भड़की आग ने हवा का रुख बदलने के साथ एलओसी से सटे भारतीय क्षेत्र के जंगलों का रुख कर लिया था। मंगलवार देर रात आग एलओसी क्षेत्र नौशेरा के बाबा खोड़ी क्षेत्र में पहुंच गई और जंगल को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम आग बुझाने में जुट गई।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक बुधवार को एलओसी क्षेत्र नौशेरा के नजदीक बाबा खोड़ी क्षेत्र में पाकिस्तान की ओर से भड़की आग ने बड़े पैमाने पर जंगल को अपनी चपेट में ले लिया। वन विभाग की 48 एन कंपार्टमेंट क्षेत्र में फैली आग को बुझाने में जो वन कर्मी लगे हुए थे, उनके पास खास साजो-सामान नहीं थे। वे पेड़ की टहनियों से आग को बुझाने का प्रयास कर रहे थे। स्थानीय लोगों का कहना है कि सरकार को वन विभाग को और साजो सामान से लैश करना चाहिए, ताकि वन विभाग के मुलाजिमों को आसानी हो। नौशेरा डिवीजन के डीएफओ विजय वर्मा ने बताया कि पाकिस्तान की ओर से आई आग ने जैसे ही भारतीय क्षेत्र में प्रवेश किया वन विभाग की टीमों ने मौके पर पहुंच कर आग बुझाने का काम शुरू कर दिया था। सीमावर्ती क्षेत्र होने के कारण पानी का प्रयोग नहीं किया। हमारे मुलाजिमों ने मिट्टी से आग बुझाने का प्रयास किया। एलओसी क्षेत्र नौशेरा के बाबा खोड़ी क्षेत्र में लगी भयंकर आग से लाखों की वन संपदा को नुकसान पहुंचा है। देर शाम खबर लिखे जाने तक वन विभाग की टीमें आग बुझाने में जुटी हुई थीं।

सुंदरबनी में लाखों की वन संपदा जल कर राख
सुंदरबनी। सुंदरबनी के जंगलों में लगी आग से अब तक लाखों की वन संपदा जल कर राख हो चुकी है। वन विभाग की तरफ से आग को बुझाने के लिए भरपूर प्रयास किए गए, लेकिन गर्मी तेज होने से आग पर काबू पाना वन विभाग के अधिकारियों तथा कर्मचारियों के बस में नहीं रहा। स्थानीय लोगों का कहना है कि वन विभाग की तरफ से आग बुझाने के लिए स्टाफ कम पड़ते हैं। जितनी सुविधाएं मुहैया करवाई जानी चाहिए वे भी कम हैं, इससे समय पर जंगल में आग को नहीं बुझाया जा पा रहा है। इस समय भयंकर गर्मी पड़ रही है। ऐसे में आग बुझाने के लिए पर्याप्त इंतजाम किए जाने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें