आरएस पुरा। आरएस पुरा सेक्टर में शनिवार को अंतरराष्ट्रीय सीमा शांत रही, लेकिन क्षेत्रवासियों में दहशत अभी भी बरकरार है। सीमावर्ती गांव चंदू चक के अधिकतर लोग रिश्तेदारों और सुरक्षित स्थानों पर चले गए हैं, जिस कारण गांव में सन्नाटा पसरा रहा।
दोपहर को कुछ ग्रामीण मवेशियों की देखभाल के लिए पहुंचे और जल्द ही फिर लौट गए। ग्रामीण जागीर सिंह, सुभाष चंद्र ने बताया कि चार माह पूर्व भी तरसेम के घर में मोर्टार शेल गिरा था। शुक्रवार को हुई फिर हुई गोलाबारी में दंपति को जान गंवानी पड़ी है।
सीमावर्ती क्षेत्रों में युद्ध जैसे हालात हैं। केंद्र सरकार को चाहिए कि वह पाकिस्तान को कड़ा सबक सिखाए। पवित्र रमजान के पहले शुक्रवार को जिस प्रकार पाकिस्तान की ओर से गोलाबारी हुई उसके लगाता है कि उनमें इंसानियत जैसी कोई चीज नहीं है।