फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाई माह बाद सुलझी हत्या की गुत्थी, 10 लोगो के खिलाफ मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। पुलिस ने ढाई माह बाद भूमि विवाद में हुए हमले में एक घायल की मौत का मामला सुलझाकर सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में तीन आरोपी अभी भी फरार हैं। पुलिस ने 10 लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।जिले के दरहाल पुलिस थाना अंतर्गत पड़ने वाले उज्जान मर्गां गांव में एक ही परिवार के सदस्यों पर कुछ लोगों ने तेज धार हथियारों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था।
विज्ञापन


बाद में गंभीर रूप से एक घायल की जीएमसी में उपचार के दौरान मौत हो गई। एसएसपी राजोरी युगल मनहास के अनुसार उक्त क्षेत्र के निवासी अब्दुल हमीद के घर पर कुछ लोगों ने 13 जनवरी की रात को हमला कर परिवार के कई लोगों को गंभीर से घायल कर दिया था। हमले में कबीर, मोहम्मद जबर, अब्दुल अजीज, जुम्मा, नूरजहां, सावर जहां, मखनदीन घायल हुए थे।

सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया था, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जुम्मा को जम्मू रेफर कर दिया गया था। जम्मू में उपचार के दौरान जुम्मा ने दम तोड़ दिया था। पहले पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की थी, लेकिन बाद में घायल की मौत के बाद इसे हत्या के मामले में बदल दिया गया था।
विज्ञापन

एसएसपी ने मामले का कड़ा संज्ञान लेते हुए एसडीपीओ थन्नामंडी इफ्तकार चौधरी की अध्यक्षता में एक सिट का गठन कर जांच के आदेश दिए थे।

सिट ने जांच के दौरान पाया कि उक्त क्षेत्र के दो परिवारों के बीच काफी समय से भूमि विवाद चल रहा था। दोनों में पहले भी कई बार मारपीट हो चुकी थी और मामले भी दर्ज हुए थे। सिट ने जांच में पाया कि उक्त क्षेत्र के ही 10 लोगों ने संयुक्त रूप से घटना को अंजाम दिया और फरार हो गए थे। पुलिस की विशेष टीम ने जिले के विभिन्न इलाकों व जिले के बाहर कुछ स्थानों पर छापेमारी कर सात आरोपियों को दबोच लिया है।

एसएसपी के अनुसार हमले में शामिल तीन सगे भाइयों गुलाम अब्बास, गुलाम नबी और मोहम्मद फारूक तीनों पुत्र लाल दीन, मकबूल हुसैन पुत्र सैयद मोहम्मद, मोहम्मद लतीफ पुत्र मोहम्मद यूनिस, मोहम्मद लियाकत पुत्र मोहम्मद लतीफ, मोहम्मद यूनिस और मोहम्मद यूसुफ दोनों पुत्र गुलाम अब्बास मोहम्मद शकील और मोहम्मद अख्तर दोनों पुत्र गुलाम नबी के खिलाफ हत्या व अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर धरपकड़ शुरू की थी। पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीन आरोपी मोहम्मद शकील, मोहम्मद अख्तर और मोहम्मद यूसुफ अभी फरार हैं, जिनकी धरपकड़ के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें