फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां हर उम्मीदवार की सुरक्षा में CRPF के 9 जवान

Tue, 18 Nov 2014 01:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रशासन की ओर से चुनावी मैदान में डटे सभी उम्मीदवारों को सुरक्षा प्रदान कर दी गई। पिछली बार की तुलना में इस बार प्रत्याशियों की सुरक्षा ज्यादा कड़ी की गई है। केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स के नौ जवानों को एक प्रत्याशी के साथ तैनात किया गया है। पिछली बार छह जवानों को ही सुरक्षा के लिए तैनात किया गया था।
विज्ञापन


जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव के दिन करीब दस हजार जवानों को तैनात किया जाएगा। इनमें दो हजार जवान जम्मू कश्मीर पुलिस के होंगे। दूरदराज पहाड़ी क्षेत्र में हेलीकाप्टर से भी जवानों को भेजने का प्रावधान है।

डीआईजी गरीब दास ने चुनावों के लिए पुलिस सुरक्षा की समीक्षा की। उन्होंने आदेश दिए कि चुनाव के दौरान कोई भी गड़बड़ी नहीं होनी चाहिए। मतदान केंद्र में सुरक्षा उपकरण भी लगाए जाएंगे। जबकि लोगों को कतारों में खड़े होकर वोट डालना होगा।
विज्ञापन


दूसरी तरफ पिछली बार के मुकाबले ज्यादा सुरक्षा कर्मी दिए जाने से अमूमन सभी प्रत्याशियों में संतोष है। प्रशासन की ओर से शांतिपूर्ण मतदान के लिएउ ज्यादा से ज्यादा सावधानियां बरती जा रही है। चप्पे-चप्पे पर जवानों की पैनी नजर है। हर आने-जाने वालों पर निगरानी रखी जा रही है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें