फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेह स्वायत्त पहाड़ी विकास परिषद का चुनाव आज, 94 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे 89776 मतदाता

Thu, 22 Oct 2020 01:42 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

  • लेह स्वायत्त पहाड़ी विकास परिषद के चुनाव 22 को, परिणाम 26 को 
विज्ञापन
मतदान (प्रतीकात्मक तस्वीर)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लेह स्वायत्त पहाड़ी विकास परिषद की 26 सीटों पर वीरवार 22 अक्तूबर को सुबह आठ से शाम चार बजे तक मतदान होगा। कुल 94 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला 89776 मतदाता करेंगे। मतगणना 26 को होगी, उसी दिन परिणाम भी आ जाएंगे। लेह प्रशासन ने 294 मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के साथ अन्य प्रबंध कर दिए हैं। मतदाताओं में महिलाओं की संख्या पुरुषों के मुकाबले ज्यादा है। महिला मतदाताओं की संख्या 45025 और पुरुष मतदाताओं की संख्या 44750 है।  

विज्ञापन


चुनाव में भाजपा और कांग्रेस के बीच ज्यादा सीटों पर सीधा मुकाबला है। 2015 में हुए लेह काउंसिल के चुनाव में भाजपा को पूर्ण बहुमत हासिल हुआ था और 26 सीटों में से 18 भाजपा ने जीती थीं। कांग्रेस को पांच और नेशनल कांफ्रेंस को दो सीटें मिली थीं। एक सीट निर्दलीय उम्मीदवार ने जीती थी। 

बता दें, काउंसिल के गठन के बाद से ही यहां पर ज्यादातर कांग्रेस का ही शासन रहा है। केवल 2015 में मोदी लहर में लेह काउंसिल के चुनाव में भाजपा ने पहली बार जीत का परचम लहराया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें