फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हीरानगर में संदिग् ध हलचल के चलते बीएसएफ ने की फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
हीरानगर। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पाकिस्तान अशांति फैलानी की फिराक है। मंगलवार देर रात अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बार्डर आउट पोस्ट करोल कृष्णा के पास संदिग्ध हलचल देखने पर बीएसएफ ने जवाबी कार्रवाई कर कुछ राउंड फायरिंग की। इसके बाद रातभर कोई हलचल नहीं हुई। ऐसा अंदेशा है कि पाकिस्तान भारतीय सीमा में चुनावी सीजन के दौरान खलल डालने की फिराक में है। मामला इसलिए भी गंभीर है चूंकि 2014 लोकसभा चुनाव के दौरान भी पाकिस्तान से घुसपैठ कर आए आतंकियों ने 28 मार्च को फिदायीन हमला किया था। ऐसे में इस बार के लोकसभा चुनाव में भी पाकिस्तान गड़बड़ी फैलाने की साजिश रच रहा है। 2014 में आतंकी हमले के दौरान दियालाचक के नजदीक नेशनल हाईवे के पास जहां चार लोगों की निर्मम हत्या कर दी गई थी, वहीं जंगलोट सैन्य कैंप को निशाना बनाने की भी साजिश थी। इससे पहले ही तीनों आतंकियों को ढेर कर दिया गया था। आतंकी हमले के दौरान राकेट रेजीमेंट का एक जवान शहीद और दो घायल हुए थे।
विज्ञापन

वर्ष 2002 के आम चुनावों के दौरान भी आतंकियों ने कठुआ जिला को ही निशाना बनाया था। ऐसे में सुरक्षा एजेसियां और भी चौकन्नी हो गई हैं। देर रात के मामले के बाद आईबी से सटे इलाकों में सुरक्षा पहरा और कड़ा कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें