फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमले के विरोध में वेयर हाउस ट्रेडर्स का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। पुलवामा में सीआरपीएफ काफिले पर हमले के विरोध में वेयर हाउस ट्रेडर्स एसोसिएशन ने विरोध प्रदर्शन किया। सैकड़ों व्यापारियों ने वेयर हाउस से लेकर बिक्रम चौक तक विरोध रैली निकाली। व्यापारियों ने पाकिस्ताने के खिलाफ नारे लगाते हुए, उसी की भाषा में जवाब देने की बात कही।
विज्ञापन

एसोसिएशन प्रधान रतन लाल गुप्ता ने कहा कि पाकिस्तान की आतंकी गतिविधियों के लिए उसे अंजाम भुगतना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान कश्मीर घाटी में आतंकियों गतिविधियों को बढ़ावा दे रहा है। वहीं जनरल सेकेट्ररी दीपक गुप्ता ने कहा कि उसी की भाषा में जवाब देना चाहिए। भारत को आतंकियों और पाकिस्तान को ऐसा सबक सिखाना होगा, जो वह कभी भूल न सके। उन्होंने शहीद को श्रद्धांजलि दी। साथ ही अपील की कि जम्मू में शांति कायम रखें। पत्थबाजी और अन्य हिंसक घटनाओं का अंजाम न दिया जाए। उन्होंने युवाओं से पुलिस और सेना का सहयोग करने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें