रियासी। स्पोर्ट्स स्टेडियम में जारी एजाज भट्ट उर्फ बंटी मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला खेला गया। इसमें मुस्लिम क्लब ने माहौर क्लब को उन्नीस रन से हरा कर ट्राफी पर कब्जा किया।
मुस्लिम क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 औवर में सात विकेट पर 149 रन बनाए। इसमें सलमान ने 28, आमिर और नजीम मलिक ने क्रमश: 27-27 और रईस व यासीन ने 23-23 रन का योगदान दिया। माहौर की तरफ आकिब व सन्नी मलिक ने दो-दो विकेट हासिल किए। लक्ष्य को हासिल करने उतरी माहौर की टीम 130 रन ढेर हो गई। बल्लेबाज सन्नी मलिक ने सबसे ज्यादा 47 रन की पारी खेली, लेकिन वह टीम को हार से नहीं बचा पाए। मुस्लिम क्लब के गेंदबाज हैप्पी ने चार औवर में दस रन देकर तीन विकेट हासिल किया, जिसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच और आकिब को मैन आफ द सीरीज चुना गया। फाइनल में डीएम डा. सागर दत्तात्रेय डोईफोडे मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे, जिन्होंने विजेता टीम को तीस हजार रुपये और ट्राफी व उपविजेता को पंद्रह हजार रुपये व ट्राफी दे कर सम्मानित किया।