फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले पीटा, अब कहा ब्रार्दर नेवर फाइट

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। निजी चैनल के कैमरामैन से ट्रैफिक पुलिस के आईजी बसंत रथ ने माफी मांगी ली है। आईजी ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा कि ब्रदर्स नेवर फाइट। रथ ने कुछ दिन पहले कैमरामैन बंटी ढींगरा को पीट दिया था। साथ ही मोबाइल भी छीन लिया। इसके बाद कैमरामैन की तरफ से पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई गई।
विज्ञापन

जम्मू प्रेस क्लब की तरफ से इस पर कड़ा संज्ञान लिया गया। पुलिस की तमाम गतिविधियों का बहिष्कार किया गया। साथ ही अपनी मांग को शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर राज्यपाल तक अपनी बात पहुंचाई। वीरवार को प्रेस क्लब और जम्मू के आईजी एस डी सिंह जमवाल के बीच बैठक हुई। इसमें आईजी बसंत रथ भी पहुंचे। रथ ने कैमरामैन को अपने पास बिठाकर माफी मांगी और कहा कि उनसे गलती से सबकुछ हो गया। इस बैठक में प्रेस क्लब के प्रधान अश्विनी शर्मा सहित प्रतिष्ठित अखबारों और न्यूज चैनलों के वरिष्ठ पत्रकारों और संपादकों ने भी शिरकत की। कैमरामैन ने कहा कि यह सारे मीडिया समुदाय की जीत है। वह लोग प्रशासन और पुलिस के साथ चलते हैं, लेकिन गलत बातों का विरोध भी जरूरी है। उल्लेखनीय है कि बसंत रथ की इस कार्रवाई से पुलिस की काफी किरकरी हुई। कई संस्थाओं की तरफ से भी मीडिया के फेवर में प्रदर्शन किया गया। यहां तक कि लोगों ने आईजी को भी बदलने की मांग की। रथ ने माफी मांगते हुए कहा कि वह सोशल मीडिया पर भी इसको अपडेट करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें