फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेताओं पर लगाया घोटाले करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। जिला कांग्रेस कमेटी ने शनिवार को भाजपा व केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने भाजपा के खिलाफ नारेबाजी की और भाजपा नेताओं पर घोटाले करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे पूर्व स्वास्थ्य मंत्री शब्बीर अहमद खान ने कहा कि जितने घोटाले भाजपा मंत्रियों व नेताओं ने चार साल में किए हैं वह पहले किसी नेता ने नहीं किए। राफेल डील का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस के साथ जो डील साइन की है उसमें करोड़ों रुपये का घपला किया गया है। यदि मोदी सच्चे हैं तो वह इसका जवाब क्यों नहीं देते। लोगों को धर्म के नाम पर लड़ा कर सियासत करने वाली भाजपा के पास अब कोई मुद्दा नहीं रहा तो उन्होंने 35-ए को मुद्दा बना लिया। पूरा राज्य जानता है कि 35-ए के साथ किसी प्रकार की छेड़छाड़ संभव ही नहीं है, लेकिन मोदी सरकार लोगों को 35-ए के नाम पर मूर्ख बना कर वोट लेना चाहती है।
कांग्रेसियों ने राज्य की पूर्व भाजपा पीडीपी गठबंधन सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पूर्व सरकार के मंत्रियों ने पहले तीन साल तक जमकर राज्य को लूटा और बाद में गठबंधन तोड़ कर जम्मू कश्मीर राज्य को अधर में छोड़ दिया। यदि पीडीपी व भाजपा को आम लोगों की फिक्र होती तो वह पहले यह नापाक गठबंधन बनाती ही नहीं और यदि बनाया था तो उसे तोड़ कर राज्य का नुकसान नहीं करते।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने पेट्रोल डीजल के दामों में वृद्धि को कम करने की मांग करते हुए कहा कि जब कांग्रेस का राज था तो पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ने पर भाजपा सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन करती थी और आज वही भाजपा लोगों को लूट रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें