फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएचई कर्मियों ने पानी की सप्लाई ठप करने को चेताया

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। कई वर्षों से मांगें नहीं माने जाने से गुस्साए पीएचई विभाग में बतौर दिहाडीदार, नीड बेस और सीपी वर्कर्स तैनात आईटीआई डिप्लोमा होल्डर्स ने शनिवार को दूसरे दिन भी काम छोड़ो हड़ताल जारी रखी। सुरनकोट और मेंढर में भी धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान चेतावनी दी कि मांगें पूरी न की गईं तो वह जिले में पूरी तरह पानी की सप्लाई ठप कर देंगे।
विज्ञापन

सुबह करीब नौ बजे नगर के मोहल्ला डूंगस स्थित पीएचई मेकेनिकल सब डिवीजन प्रांगण में आईटीआई डिप्लोमा होल्डर्स और सीपी वर्कर्स एसोसिएशन के सदस्य एकत्र हुए, जहां उन्होंने संगठन के पदाधिकारियों ऋषी दत्ता, प्रदीप कुमार, अश्वनी शर्मा, सुशील कुमार, मोहमद बशीर, संजय दत्ता, अजय कुमार और मकबूल हुसैन की अगुवाई में प्रदर्शन किया। इस दौरान लंबित मांगों, पिछले दस महीनों का बकाया वेतन जारी करने, दस वर्ष का कार्यकाल पूरा कर चुके अस्थायी कर्मचारियों, डिप्लोमा होल्डर्स को स्थायी करने को लेकर दिन भर आवाज बुलंद की। प्रदर्शनकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल के सलाहकार विजय कुमार से भी मुलाकात की और उन्हें मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। इस दौरान सुरनकोट और मेंढर में भी पीएचई कर्मचारियों ने दिन भर तहसील मुख्यालयों पर मुख्य पंपिंग स्टेशनों पर सरकार और पीएचई चीफ इंजीनियर के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि चीफ इंजीनियर ने पिछले डेढ़ वर्ष में उनके साथ चार बार लिखित वादा कर उसे तोड़ा है। इसलिए वह राज्यपाल से उन्हें हटाने की भी मांग करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें