फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी वर्कर्स ने अब पेंशन सुविधा मांगी

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। शहीद भगत सिंह पार्क में धरना देकर हड़ताल पर बैठी आंगनबाड़ी वर्कर्स ने अब स्थायी कर्मचारी बनाने के साथ पेंशन की सुविधा की भी मांग की है। आंगनबाड़ी वर्कर्स का कहना है कि अगर उनसे सरकारी कर्मचारियों की तरह काम करवाया जा रहा है तो फिर सरकारी कर्मचारियों की तरह सुविधाएं भी उनका हक हैं। आंगनबाड़ी वर्कर्स व हेल्पर ने शुक्रवार को हड़ताल को जारी रखते हुए शहीद भगत सिंह पार्क में जमकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

आंगनबाड़ी वर्कर्स व हेल्पर ने बताया कि पूर्व राज्यपाल से सभी ने बहुत ज्यादा उम्मीद लगाई थी, लेकिन उन्होंने आंगनबाड़ी वर्कर्स के लिए कुछ नहीं किया। इसलिए एक बार फिर से आंगनबाड़ी वर्कर्स को सेंटर बंद कर सड़कों पर उतरना पड़ा है। हड़ताल पर बैठने वाली आंगनबाड़ी वर्कर्स की संख्या में दिन प्रतिदिन बढ़ोतरी होती जा रही है। मौजूदा समय में 200 से अधिक आंगनबाड़ी सेंटर बंद पड़े हैं। उन्होंने कहा कि उनकी प्रमुख मांग स्थायी कर्मचारी बनाने की है। एसआरओ 520 लागू कर हजारों अस्थायी कर्मचारियों को स्थायी कर्मचारी बनाया जा सकता है तो फिर उनके साथ भेदभाव क्यों किया जा रहा है। उनको भी स्थायी कर्मचारी बनाने के लिए एसआरओ 520 लागू किया जाए। इसके अलावा आंगनबाड़ी को पेंशन की भी सुविधा प्रदान की जाए। आंगनबाड़ी वर्कर्स के सेवानिवृत्त किए जाने का समय तय कर पेंशन की सुविधा प्रदान की जाए, ताकि सभी का भविष्य सुरक्षित रह सके। इसके अलावा आंगनबाड़ी वर्कर्स को कम से कम दस हजार और हेल्पर को सात रुपये मानदेय दिया जाए। उनकी नए राज्यपाल से अपील है कि जल्द से जल्द सभी मांगों को पूरा कर राहत प्रदान की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें