उधमपुर। शुक्रवार शाम को रोके गए ट्रकों को घाटी की तरफ छोड़े जाने पर लोगों को जाम की परेशानी का सामना करना पड़ा। उधमपुर से लेकर चिनैैैनी तक जाम की समस्या बनी रही और लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
शाम करीब चार बजे पुलिस ने रोके गए ट्रकों को घाटी तरफ छोड़ना शुरू किया तो देखते ही देखते जाम की स्थिति बन गई। रात तक जाम की परेशानी चिनैनी तक पहुंच गई थी। पुलिस ने जाम को खुलवाने का प्रयास शुरू तो किया, लेकिन जाम इतना ज्यादा हो गया था कि इसको खोलना आसान नहीं था। राजमार्ग के विभिन्न हिस्सों में तैनात सुरक्षाबलों ने भी जाम को खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन इसमें पूरी तरह से कामयाबी नहीं मिली। जाम में कई यात्री वाहन भी फंस गए और अंदर बैठे यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इसी कारण उधमपुर से चिनैनी तक जाने वाले यात्री वाहन घंटों की देरी से पहुंचे।