फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिव गुफा के बारे गिरे पत् थर

विज्ञापन
विज्ञापन
पौनी। शिवखोड़ी धाम की प्राकृतिक गुफा के बाहर शुक्रवार को पहाड़ी से पत्थर के अलावा मलबा गिरा। हालांकि किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है न ही किसी को चोट आई।
विज्ञापन

बताया जाता है कि दोपहर के समय शिव गुफा के ऊपरी हिस्से से पत्थर का बड़ा टुकड़ा गिर गया। इसके साथ ही मिट्टी के मलबे का एक तोंदा भी गिरा। पत्थरों के साथ मलबा पहाड़ी से सीधा नई गुफा की तरफ जाने वाले रास्ते पर गिरा। इसी रास्ते से दर्शन करने वाले श्रद्धालु वापस लौटते भी हैं। जिस समय पत्थर और मलबा गिरा, उस समय रास्ते पर कोई भी श्रद्धालु नहीं था। सूचना मिलने पर श्री शिवखोड़ी श्राइन बोर्ड रनसू के कर्मचारी व पुलिसकर्मी पहुंचे। इस दौरान आने जाने वाले यात्रियों को संभल कर चलने की सलाह दी गई।
बताते चलें कि शिव गुुफा के बाहर बनी सीढ़ियों पर टीन की चादर बिछाई गई है। सिर्फ गुफा के बाहर थोड़ा सा हिस्सा खुला है, जिससे कभी कभार पत्थर आदि गिरते रहते हैं। वीरवार रात को हुई मूसलाधार बारिश के कारण पहाड़ी का कुछ हिस्सा कमजोर हो गया था। इसके बाद शुक्रवार दोपहर को बारिश बंद होने के समय वह भरभरा कर गिर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें