फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसपी रेलवे ने स्टेशन परिसर में जांची सुरक्षा व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। श्री अमरनाथ यात्रा के दौरान बढ़ने वाली रेल यात्रियों की संख्या को देखते हुए एसएसपी रेलवे कटड़ा रंजीत सिंह संब्याल ने बुधवार को उधमपुर रेलवे स्टेशन दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ट्रैक व टनलों का दौरा भी किया और सुरक्षा व्यवस्था जांचीं। जहां कहीं भी कमियां नजर आईं उसमें सुधार के लिए अधिकारियों और जवानों को दिशा निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

दोपहर को एसएसपी रेलवे उधमपुर रेलवे स्टेशन पहुंचे और उन्होंने प्लेटफार्म, प्रवेश द्वार व स्टेशन के आसपास की सुरक्षा की अच्छी तरह से जांच की। इसके बाद उन्होंने एसडीपीओ रेलवे उधमपुर, सब इंस्पेक्टर आरपीएफ, पुलिस पोस्ट रामनगर, एसएचओ जीआरपी मनवाल व उधमपुर और अन्य कई अधिकारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा इंतजाम की जानकारी हासिल की और अधिकारियों को इसमें सुधार करने के भी निर्देश दिए। इसके बाद एसएसपी ने अपनी टीम के साथ रेलवे ट्रैक, टनल, पुल पर किए गए सुरक्षा इंतजाम का जायजा लिया। उन्होंने कई स्थानों पर जवानों की संख्या में बढ़ोतरी करने के निर्देश दिए।
‘पूरी जांच के बाद ही यात्रियों को आने दें स्टेशन परिसर में’
एसएसपी रेलवे ने अधिकारियों से कहा कि अमरनाथ यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में कोई कमी नहीं होनी चाहिए। पूरी जांच के बाद ही यात्रियों को स्टेशन के अंदर आने दिया जाए। सुरक्षा व्यवस्था के दौरान अमरनाथ यात्रियों को किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। रात के समय विशेष तौर पर गश्त को बढ़ाया जाए। अगर कोई संदिग्ध दिखे तो तुरंत कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें