फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेटाडोर पलटने से ग्यारह यात्री घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
डोडा। जिला मुख्यालय डोडा से हांच गांव की ओर जा रही मेटाडोर जेके06-3110 शाम करीब सात बजे ग्वालोत के पास सड़क से नीचे पलट गई। इस हादसे में उसमें सवार ग्यारह यात्री घायल हो गए। इनमें से दो को गंभीर हालत में जम्मू रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक यात्रियों से भरी मेटाडारे जब शाम 6:55 पर जब मुख्यालय से 19 किलोमीटर दूर ग्वालोत के पास पहुंची तो वह चालक से बेकाबू हो गई। मेटाडोर सड़क की दूसरी तरफ एक घर के निकट जा गिरी। आसपास के लोगों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया। हादसे की खबर पूरे क्षेत्र में फैल गई। एंबुलेंस के साथ-साथ भरी संख्या में स्थानीय लोग अपने वाहन से मौके पर पहुंचे और सभी ग्यारह घायलों को जिला अस्पताल डोडा पहुंचाया गया। घायलों में जाकिर हुसैन (28), शाहीन बेगम (35), गुलाम क़ादिर (47), जाहिदा बेगम (25), राबिआ बानो (14), अब्दुल अजीज (66)ग़ुलाम हुसैन (55), हक़ नवाज (18), गुलाम हसन (50) और आसिफ अली (18) सभी निवासी मलना तथा अजय कुमार (18) निवासी ग्वालोत शामिल हैं। इनमें से जाकिर हुसैन और शहना बेगम की गंभीर हालत को देखते उन्हें जम्मू रेफर कर दिया गया। बाकी की हालत जिला अस्पताल में खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें