फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एजाज खान, 50 लाख दूंगा

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू कश्मीर के कठुआ रसाना कांड के मामले में बॉलीवुड अभिनेता एजाज खान ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी करके कहा कि आरोपियों के सिर काट कर लाने वाले को वो 50 लाख रुपये का इनाम देंगे।
विज्ञापन

करीब सात मिनट के इस वीडियो में एजाज ने बीजेपी की महिला मंत्रियों के साथ ही भाजपा के कई बड़े नेताओं पर भी निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि इस केस में जो लोग हाथों में तिरंगा लेकर आरोपियों के बचाव में खड़े हैं उन्हें भी शर्म आनी चाहिए। हालांकि एजाज ने इस वीडियो में बेहद अभद्र भाषा का प्रयोग किया है। बेहद गुस्से में दिख रहे एजाज ने कहा कि अगर मेरे बस में होता तो मैं इन दरिंदों का सिर काट देता। उन्होंने उन्नाव केस का भी इस वीडियो में जिक्र किया है।
बता दें कि ये अभिनेता अक्सर अपने भड़काऊ बयानों के कारण चर्चा में बना रहता है। सोशल मीडिया पर भी एजाज के इस वीडियो पर उनकी जमकर किरकिरी हो रही है। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही एजाज का एक और वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वो भाजपा के वरिष्ठ नेताओं को गायों के मुद्दे पर घेरते नजर आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें