कठुआ। जिले में इस बार पल्स पोलियो अभियान के तहत शत प्रतिशत बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई। इतना ही नहीं स्वास्थ्य विभाग ने इस वर्ष के लक्ष्य 95020 बच्चों से 134 अधिक बच्चों को दवा पिलाई है। यानि अगले वर्ष का विभाग का लक्ष्य 95154 बच्चों का होगा।
पल्स पोलियो अभियान के तहत इस वर्ष बनी ब्लाक ने सबसे अधिक बच्चों को कवर किया है। विभाग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार यहां इस बार अपने तय लक्ष्य से 48 अधिक बच्चों को कवर किया। वहीं दूसरे नंबर पर परोल ब्लाक ने तय लक्ष्य से 45 अधिक बच्चों को कवर किया। इसके बाद बसोहली ने 19 हीरानगर ने 14 और बिलावर ने तय लक्ष्य से 8 अधिक बच्चों को पोलियो से बचाव की दवा पिलाई।
गौरतलब है कि विभाग ने इस बार पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने के लिए 562 बूथों पर अभियान चलाया। इनमें 12 ट्रांजिट कैंप भी थे, जिनमें बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई गई। जबकि विभाग ने 2273 कर्मचारियों की तैनाती के साथ सात मोबाइल टीमों, 112 सुपरवाइजरी कर्मचारियों को भी तैनात किया था। 684 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के सहयोग से निगरानी के लिए उपयोग किया गया था। इसके साथ ही नेहरू युवा केंद्र के कार्यक्रम समन्वयक सोम दत्त जर्द की देख रेख में सैकड़ों स्वयंसेवियों ने भी डोर टू डोर अभियान में सहयोग दिया।
डोर टू डोर अभियान में 12 हजार से अधिक बच्चे कवर किए
डोर टू डोर अभियान में दो दिन दिन तक घर-घर जाकर कर्मचारियों ने 12356 बच्चों को कवर किया। इनमें परोल ब्लाक में 5548, हीरानगर ब्लाक में 3184, बिलावर ब्लाक में 1600, बसोहली ब्लाक में 1363 और बनी ब्लाक में 660 बच्चों को दो दिन के भीतर कवर किया गया। पहले दिन के आंकड़ों के बाद विभाग 12222 बच्चों को कवर करना था और विभाग ने 134 अधिक बच्चों के साथ इस आंकड़े को 12356 तक पहुंचाया।
आंकडे़
ब्लाक चिन्हित नौनिहाल पहले दिन डोर टू डोर कुल
परोल 31177 25674 5548 31222
हीरानगर 19610 16440 3184 19624
बिलावर 24487 22895 1600 24495
बसोहली 11923 10578 1364 11942
बनी 7823 7211 660 7871
कुल 95020 82798 12356 95154