बसोहली। बसोहली में मिनी सचिवालय बनाने की मांग की गई है। लोगों का कहना है कि उन्हें सरकार दफ्तरों की तलाश में इधर से उधर भटकना पड़ता है। मिनी सचिवालय होने से उनकी एक स्थान पर ही कई समस्याओं का समाधान हो जाएगा।
स्थानीय निवासी रफीक रजा, देविंदर कपूर, आर एस बिलाबरिया, वेद प्रकाश फंदा, गोपाल आननद , बिकास दतता, रिशि कपूर आदि ने बताया कि सोशल वेलफेयर, पीडब्ल्यूडी, राजस्व, खाद्य आपूर्ति समेत अन्य कई कार्यालय किराए के भवनों में चल रहे हैं। यह सभी शहर में फैले हुए हैं। जिन्हें तलाशने के लिए लोग गलियों में भटकना पड़ता है, और कई महकमे ऐसे हैं, जिनके काम के बारे में लोगों को जानकारी तक नहीं। लोगों ने सरकार से मांग की है कि यहां मिनी सचिवालय बनाया जाए और सभी सरकारी कार्यालय उसमें शिफ्ट किए जाएं ताकि लोगों को अधिक परेशान न होना पड़े। बसोहली में मिनी सचिवालय न होने से लोगो को सरकारी कार्यालयों को ढूंढने में परेशानियों का सामना करना पड़ता है।