फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: जल जीवन मिशन की 81 योजनाएं पूरी

Thu, 09 Jan 2025 03:49 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सांबा। जल जीवन मिशन(जेजेएम) के निदेशक खुर्शीद अहमद शाह और जिला विकास आयुक्त राजेश शर्मा ने जिला में चल रहे जेजेएम के कार्यों की समीक्षा की।
बैठक के दौरान अधीक्षण अभियंता ने जेजेएम कार्यान्वयन की प्रगति से अवगत कराया। इसमें बताया कि 81 योजनाएं पूरी हो चुकी हैं। अन्य 49 को मार्च 2025 तक पूरा करने का लक्ष्य है। मिशन निदेशक जेजेएम ने लंबित योजनाओं को पूरा करने और कवर किए गए गांवों के लिए शत प्रतिशत हर घर जल प्रमाणन प्राप्त करने के महत्व पर जोर दिया। उपायुक्त ने एईई और जेई को साइट विशिष्ट मुद्दों को तुरंत निर्धारित समय सीमा में पूरा करने के लिए काम में तेजी लाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

ट्यूबवेल ड्रिलिंग, मशीनरी की खरीद और स्थापना, ओवरहेड टैंक, पंप रूम के निर्माण, पाइप बिछाने की गतिविधियों में तेजी लाने के लिए निर्देश जारी किए गए। अध्यक्ष ने सभी हितधारकों से निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त करने और जिला में जेजेएम के निर्बाध कार्यान्वयन को सुनिश्चित करने के लिए युद्ध स्तर पर काम करने का आग्रह किया। समीक्षा बैठक में अधीक्षण अभियंता हाइड्रोलिक सर्कल जम्मू, सलाहकार (सिविल और मेकेनिकल), कार्यकारी अभियंता, सहायक कार्यकारी अभियंता, जूनियर इंजीनियर (सिविल और मेकेनिकल), डीपीएमयू सांबा और टीपीआई प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

कुरुक्षेत्र। एलएनजेपी अस्पताल में बनाया गया आईसालेशन वार्ड। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें