फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: सेना ने पिछले छह माह में 80 आतंकियों को किया ढेर, अभी भी 115 आतंकी सक्रिय

Sat, 04 Nov 2017 04:34 AM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
- फोटो : file photo
विज्ञापन
 दक्षिणी कश्मीर के सेना कमांडर ने कहा कि वर्तमान में 115 आतंकी अभी भी दक्षिणी कश्मीर में सक्रिय हैं, जबकि पिछले 6 महीनों के दौरान करीब 80 आतंकी ढेर किए गए। उन्होंने आतंकी संगठनों में युवाओं की भर्ती को लेकर चिंता व्यक्त की, लेकिन कहा कि हालात किसी हद तक सामान्य हैं। सुरक्षा बलों के काफिलों पर आतंकी हमलों को उन्होंने आतंकवादियों की हताशा बताई।
विज्ञापन


सेना की दक्षिणी कश्मीर में कमान संभाल रहे विक्टर फोर्स के जीओसी मेजर जनरल बीएस राजू ने बताया कि दक्षिणी कश्मीर में सक्रिय आतंकियों में 99 स्थानीय हैं जबकि अन्य आतंकी विदेशी मूल के हैं। पिछले 6-7 महीने से आतंकियों के खिलाफ जारी अभियान के दौरान करीब 80 आतंकी मारे जा चुके हैं जिनमें टॉप लीडरशिप भी शामिल है। यह सिलसिला ऐसे ही जारी रहेगा और आतंकियों की संख्या में कमी आने के साथ ही हालात भी सुधरेंगे।

उनके अनुसार हाल ही में हुई राजनीतिक हत्याओं के अलावा अगर देखें तो दक्षिणी कश्मीर में हालात काफी ठीक ठाक हैं, पत्थरबाजी में भी कमी हुई है। जीओसी के अनुसार आने वाले सर्दियों के दिनों में भी कार्रवाई कारगर रहेगी और अमन आएगा।हाल ही में दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग में सीआरपीएफ के काफिले पर हुए हमले को लेकर जीओसी ने कहा कि ऐसे 2-3 हमले अभी तक हो चुके हैं, जब आतंकियों ने काफिलों को निशाना बनाया है, क्योंकि इसके पीछे बड़ा कारण यह है कि वह सुरक्षा बलों पर नुकसान नही पहुंचा पा रहे हैं, जिसको लेकर उनमें हताशा है।
विज्ञापन


उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस ऐसी कार्रवाई करने वालों के खिलाफ जुटी हुई है और सेना और अन्य सुरक्षा एजेंसियां आतंकियों के खिलाफ अभियान चलाए हुए हैं ताकि दक्षिणी कश्मीर के लोग शांति से रह पाएं। हिज्ब के आतंकी के पास अमरीकी मेड हथियार को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल हुई फोटो को लेकर जीओसी ने कहा कि हथियार तो हथियार है, एके-47 से भी वही गोली निकलती है और इससे भी वही निकलेगी।

इससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा। वहीं हिज्ब से अलग हुए जाकिर मूसा को लेकर राजू ने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि जितना हम सोच रहे हैं उतना जाकिर मूसा के दृष्टिकोण को हकीकत में बढ़ावा मिला है। उसके साथ केवल 7 से 8 लोगों का ग्रुप है। जीओसी मध्य कश्मीर के बडगाम जिले में परमवीर चक्र प्राप्त शहीद मेजर सोमनाथ शर्मा को श्रद्धांजलि समारोह के दौरान पत्रकारों से बात करते हुए बोल रहे थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें