फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीरः गौहर के जनाजे में उमड़ा हुजूम, गमगीन चेहरों से छलका दर्द

Sat, 04 Nov 2017 04:08 AM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
- फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
शोपियां जिले के केलर इलाके में वीरवार की शाम मारे गए भाजयुमो अध्यक्ष गौहर के जनाजे में भारी संख्या में लोग शामिल हुए। नाते-रिश्तेदारों, गांव वालों के अलावा आस-पास के गांवों से जुटे लोगों में हत्या करने वाले आतंकियों के खिलाफ आंखों में आंसू के साथ गुस्सा भी था। उसे पैतृक गांव बोनिगाम में दफनाया गया। दक्षिणी कश्मीर के शोपियां में भाजयुमो अध्यक्ष गौहर भट्ट की हत्या लश्कर तथा हिजबुल ने कराई थी। पुलिस ने हत्या में शामिल लश्कर तथा हिजबुल के आतंकियों की शिनाख्त कर ली है।
विज्ञापन



इसमें एक विदेशी आतंकी है, जबकि तीन स्थानीय आतंकी हैं। गौहर की हत्या के खिलाफ जम्मू से लेकर कश्मीर तक उबाल रहा। शुक्रवार को आतंकियों के खिलाफ गौहर के जनाजे में भारी संख्या में लोगों को हुजूम उमड़ा। जम्मू संभाग में कई जगहों पर आतंकियों तथा पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन हुए और पाक का पुतला फूंका गया। जम्मू में वकीलों ने भी आतंकियों के खिलाफ नारेबाजी की। साथ ही आतंकवाद को जड़ से उखाड़ फेंकने के लिए प्रभावी कार्रवाई की मांग की।

पुलिस के अनुसार हत्या में लश्कर का पाकिस्तानी आतंकी हमास और उमर नजीर (मालिकगुंड निवासी) और हिज्ब के इशफाक ठोकर (पाडरपोरा निवासी) और जुबैर तुर्रे (शोपियां) शामिल हैं। जानकारी के अनुसार हमास पहले त्राल में सक्रिय था, लेकिन अब उसकी गतिविधियां शोपियां में हैं। जुबैर तुर्रे कुछ महीने पहले पुलिस कस्टडी से फरार हुआ था। फिलहाल पुलिस द्वारा आरपीसी की धारा 302, 34 के अंतर्गत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने इन आतंकियों के विषय में जानकारी देने के लिए जनता से सहयोग मांगा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें