फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता को ढूंढते हुए जम्मू पहुंच गया मासूम बच्चा

Fri, 25 Mar 2016 11:14 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
Missing
विज्ञापन
पिता को कई दिनों से आंखों से ओझल पाकर आठ वर्ष के बच्चे का इंतजार तब खत्म हो गया, जब पिता से फोन आदि पर कोई संपर्क नहीं हुआ और तब वह बिना किसी को बताए पिता की तलाश में खुद ही घर से निकल गया और भटकते हुए जम्मू पहुंच गया। 
विज्ञापन


रेलवे स्टेशन जम्मू पर मंगलवार को इस बच्चे को रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (आरपीएफ) के जवान ने संदिग्ध परिस्थितियों में घूमते देखा तो उसे पास बुलाया और उसका नाम, पता आदि पूछा तो मालूम हुआ कि वह अपने पिता को मिलने जम्मू आया है, जो कि जम्मू में कामकाज करता है। आरपीएफ ने पूछताछ के बाद बच्चे को चाइल्ड लाइन के हवाले कर दिया। 

जानकारी के मुताबिक आरपीएफ के जवान ने इस बच्चे की जानकारी अपने उच्च अफसरों को दी, तो उन्होंने बच्चे को थाने लाने को कहा। यहां पूछताछ में बच्चे ने अपना नाम हरप्रीत सिंह उम्र 8 वर्ष, पिता का नाम गुरमीत सिंह और धारीवाल (पंजाब) का रहने वाला होने की बात बताई। यहां क्यों पहुंचा, इसके जवाब में बच्चे ने पिता के यहां काम करने की जानकारी दी। 
विज्ञापन


आरपीएफ ने बच्चे के बताए अनुसार पंजाब पुलिस खासतौर पर धारीवाल पुलिस के साथ संपर्क करना शुरू कर दिया। तब तक बच्चे को चाइल्ड लाइन के पास सुरक्षित भेज दिया गया है। पुलिस का मानना है कि बच्चे के माता-पिता की जानकारी मिलते ही उन्हें जम्मू बुलाया जाएगा और बच्चे को कानूनी प्रक्रिया के बाद अभिभावकों के हवाले कर दिया जाएगा।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें