फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डोडा की पहाड़ियों पर 8 आतंकी, एक परिवार को बंधक बनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
डोडा जिले के दूरस्थ इलाके पदरी की पहाड़ियों पर एक परिवार के पांच सदस्यों को आठ आतंकियों के ग्रुप द्वारा तीन दिन तक बंधक बनाए रखने की खबर आई है। पुलिस सूचना की पड़ताल में जुट गई है। अगर आतंकी ग्रुप की मौजूदगी की बात सच है तो इन सूचनाओं को और बल मिलता है कि विदेशी आतंकी जश्न ए आजादी में खलल डालने की पूरी तैयारी में है।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक उक्त गद्दी परिवार डोडा जिले के भलेसा का रहने वाला है। ये लोग इन दिनों कई हफ्तों के राशन के साथ अपने मवेशी लेकर पहाड़ों पर चले जाते हैं और ठंड शुरू होने पर नीचे उतरते हैं। यह परिवार भी अपने मवेशियों के साथ पदरी की पहाड़ियों पर मौजूद था।

इनके मुताबिक शुक्रवार को आठ आतंकियों ने उन्हें बंधक बना लिया। खुफिया सूत्रों के अनुसार रविवार को मवेशियों को चराने का बहाना बनाकर यह परिवार किसी तरह उनके चंगुल से निकलकर गंदोह थाने तक पहुंचा।
विज्ञापन

विज्ञापन

कुछ आतंकी सेना की वर्दी में हैं

इनके द्वारा पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार कुछ आतंकी सेना की वर्दी में हैं। बाकी ने सलवार कमीज पहनी है। सभी पंजाबी और उर्दू में बात करते हैं। तीन दिन तक बंधक रहने के बाद इन्होंने मवेशियों के भूखे रहने का बहाना बनाया।

अपने साथ लाया सारा राशन आतंकियों को सौंपकर ये मवेशियों को चारा खिलाने के बहाने वहां से निकले। आतंकियों की मौजूदगी की रिपोर्ट खुफिया एजेंसियों को भी दी गई है।

इस इलाके के साथ ही हिमाचल प्रदेश का चंबा बार्डर पड़ता है। वहां भी अलर्ट जारी दिया गया है। डोडा और आसपास क्षेत्रों में भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इन आतंकियों की तलाश में पुलिस टुकड़ी भी पदरी की पहाड़ियों में रवाना हो गई है।

एक तथ्य यह भी है कि उधमपुर हमलों के बाद आतंकियों के देखे जाने संबंधी सूचनाओं की बाढ़ सी आ गई है। ऐसे में पुलिस को सच झूठ में फर्क करने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें