फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क से फिसल कर नदी में गिरी टाटा सूमो, आठ मरे

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू्-कश्मीर के किश्तवाड़ इलाके में बुधवार को सड़क हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई। हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए किश्तवाड़ के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, टाटा सूमो (नंबर जेके 14-8968) बुधवार को डंगडीरू दच्छन से किश्तवाड़ आ रही थी। पिंजराड़ी इलाके से कुछ ही दूरी तय करने के बाद सूमो करीब 300 फुट नीचे चिनाब नदी में जा गिरी।

हादसे में 2 बच्चों और 2 पुलिस कर्मियों समेत 8 लोगों की मौके पर ही मोत हो गई।

बारिस के कारण हुआ हादसा

हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल भी हो गए। सेना और आस-पास के लोगों ने घायलों को नदी किनारे से उठा कर किश्तवाड़ जिला अस्पताल लाया गया, जहां पर दोनो का उपचार किया जा रहा है। अन्य 8 लोगों को नदी से निकाला गया, लेकिन सबकी मौत हो चुकी थी।

यह दुर्घटना सुबह करीब 8 बजे के करीब हुई थी। दुर्घटना मार्ग में फिसलन की वजह से हुई। सुबह तड़के ही भारी बारिश होनी आरंभ हुई थी, जिस कारण यह हादसा हुआ है।

दुर्घटना स्‍थल जिला मुख्याल्य से करीब 34 किलोमीटर दूर है।
विज्ञापन

पुलिस ने दर्ज किया मामला

घायलों में सोनी राना उम्र 33 वर्ष, निवासी प्रांगस दच्छन, और अब्दुल हमीद उम्र 30 वर्ष निवासी पिंजराड़ी शामिल हैं।

मृतकों में विद्या लाल निवासी जनकपुर दच्छन, गुलाम हसन निवासी पतिमहाला, पुलिस कॉंस्टेबल मंगतराम निवासी हंजल दच्छन, पुलिस एएसआई मुश्ताक अहमद निवासी जोधा मोड़, परवेज अहमद निवासी डंगडीरू दच्छन, मेडम कृष्णा उम्र 36 निवासी कलनू दच्छन, 17 वर्षीय सचिन कुमार निवासी कलनू दच्छन और एक छोटी बच्ची पुत्री रमेश कुमार निवासी कलनू दच्छन जो कि मेडम कृष्णा के साथ आई थी बताया जाता है कि वह उसके देवर की लड़की थी।

मृतकों को नदी से चड़ा कर दच्छन लियो गया जहां पर उनका पोस्मार्टम कर परिवार वालों को सोंप दिया जाएगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें