फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्मी क्रेन ने कैब को कुचला, आठ मरे

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर की बारामूला रोड़ पर आर्मी क्रेन और सिविल कैब की टक्कर में आठ लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने श्रीनगर बारामूला रोड पर जोरदार प्रदर्शन किया और जाम लगा दिया।
विज्ञापन


सुबह के समय आर्मी की रिकवरी क्रेन और बारामूला जा ही कैब में शालतेंग के पास जोरदार टक्कर हुई। टक्कर इतनी जोरदार टक्कर थी कि तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और पांच लोग घायल हो गई।

घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।


आर्मी क्रेन को लगा दी आग

डॉक्टर्स के प्रयास के बाद भी उनकी नहीं बचाया जा सका। हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने आर्मी क्रेन को आग लगा दी और पथराव किया।

सुरक्षा बलों ने भीड़ को शांत करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे और हवाई फायर‌‌िंग की।

आर्मी क्रेन को सीज़ कर दिया गया है और आरोपी ड्राइवर को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस केस दर्ज करके मामले की तहकीकात की जा रही है।

प्रशासन ने हाईवे बंद क‌िया

सेना और लोगों के बीच हुए विवाद के बाद स्‍थानीय प्रशासन ने हाईवे बंद कर दिया। पु‌लिस ने कैब को भी कब्जे में ले ल‌िया है।
विज्ञापन

सेना को हटाने की मांग

गुस्साई भीड़ ने आर्मी की वेन पर पथराव किया और आर्मी के जवानों पर पथराव भी किया। लोगों में आर्मी के ख‌िलाफ एक बार फिर से गुस्सा भड़क गया है। लोगों ने सेना को हटाए जाने की मांग भी की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें