फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रियासत में जारी हुए 76 लाख आधार कार्ड

Sat, 02 Apr 2016 11:09 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
आधार कार्ड - फोटो : PTI
विज्ञापन
आधार कार्ड तैयार करने की प्रक्रिया में तेजी आई है। जनवरी से मार्च अंत तक दस लाख आधार कार्ड जारी किए गए हैं। सूचना प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा राज्यपाल एनएन वोहरा को सौंपे गए आंकड़ों के अनुसार आधार कार्ड के लिए 89,26,109 लोगों का पंजीकरण किया गया है। इनमें से 76,06,021 लोगों को आधार कार्ड जारी हो चुके हैं। 
विज्ञापन


इस वर्ष जनवरी से 31 मार्च तक कुल 10,21,383 आधार कार्ड जारी किए गए। नेशनल पापुलेशन रजिस्टर के तहत आधार कार्ड के लिए डिजिटलाइज की गई जनसंख्या का आंकड़ा 10,94,3114 है। जनवरी महीने में 22,5106, फरवरी माह में 40,8045 और मार्च महीने में 38,8232 आधार कार्ड जारी किए गए।

जारी किए गए आधार कार्ड के जिला स्तर के ब्योरा देखें तो लेह में 82,267, कारगिल में 92,832, श्रीनगर में 44,6646, गांदरबल में 18,0893, बारामुला में 59,8513, कुपवाड़ा में 48,3806, बांडीपोरा में 23,8022, कुलगाम में 34,6295, बडगाम में 44,8724, पुंछ में 25,6540, राजोरी में 32,5809, पुलवामा में 34,4686, शोपियां में 18,2453, अनंतनाग में 62,3431, रियासी में 22,5779 जारी हुए।
विज्ञापन


वहीं किश्तवाड़ में 13,8824, रामबन में 20,3617, डोडा में 27,0435, उधमपुर में 35,4127, कठुआ में 42,6943, जम्मू में 10,89,184 और सांबा में 24,6195 आधार कार्ड जारी हो चुके हैं। राज्यपाल ने इस प्रक्रिया को और तेज करने के लिए आवासीय इलाकों में जाकर ज्यादा से ज्यादा शिविर आयोजित करने को कहा है, ताकि लोगों को सुविधा हो सके।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें