फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर IG ने जारी किया आंकड़ा, हिंसा में 76 की मौत, 10 हजार से ज्यादा घायल

Wed, 07 Sep 2016 01:05 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक करते आईजी - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
घाटी में माहौल खराब करने वालों की धरपकड़ के लिए छापेमारी जारी रहेगी। इसमें किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


कश्मीर के आईजी जावेद जिलानी ने पत्रकारों से बात करते हुए यह कहा है। कहा कि घाटी में शांति को बिगाड़ने वालों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

पुलिस ऐसा करने वालों को पहचान कर सूची बना रही है। इसके बाद उनको पकड़ा जाएगा। जब हालात सामान्य होंगे तो इन पर कार्रवाई होगी। दक्षिण कश्मीर डीआईजी के आवास पर आईजी ने पत्रकारों से बातचीत की।
विज्ञापन

दिन-ब-दिन हालात में हो रहा सुधार

घाटी में हिंसा - फोटो : Amar Ujala
जिलानी ने कहा कि हिजबुल मुजाहिदीन कमांडर बुरहान के मरने के बाद शुरू हुई हिंसा में अब तक 76 नागरिकों की मौत हो गई है, जबकि 10500 लोग घायल हुए हैं। कश्मीर में अब दिन प्रतिदिन हालात ठीक हो रहे हैं।

उन्होंने कहा कि कोई सुरक्षा बल नहीं चाहता कि वह किसी पर जबरन पेलेट गन का इस्तेमाल करे। जब हालात अधिक खराब हो जाएं तो आत्मरक्षा के लिए ऐसा करना पड़ता है।

सीर हमादन में सुरक्षा बलों की कड़ी कार्रवाई के सवाल पर कहा कि सुरक्षा बल माहौल खराब करने वालों को पकड़ने के लिए गए थे, लेकिन लोगों ने कार्रवाई को प्रभावित किया। इसकी वजह से कार्रवाई करनी पड़ी। आईजी ने अपने दो दिन के दौरे के दौरान सीआरपीएफ, सेना और खुफिया एजेंसियों के अधिकारियों के साथ बैठक की। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें