फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोचिंग के लिए कश्मीर के 75 विद्यार्थी चयनित

Fri, 08 Jan 2016 08:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
शिक्षा विभाग ने 12वीं पास विद्यार्थियों को मेडिकल और इंजीनियरिंग की प्रवेश परीक्षा की कोचिंग देने का प्रयास शुरू कर दिया है। कश्मीर संभाग से 75 विद्यार्थियों का चयन कोचिंग के लिए किया गया है।

यह कोचिंग जम्मू कश्मीर बोर्ड आफ स्कूल एजूकेशन की तरफ से दी जाएगी। जल्द ही जम्मू संभाग से भी विद्यार्थियों को चुना जाएगा। बोर्ड बहुत कम राशि पर कोचिंग करवाएगा।
विज्ञापन


सरकार ने विद्यार्थियों को मेडिकल और इंजीनियरिंग की परीक्षा के लिए तैयार करने की जिम्मेदारी उठाई है। इन विद्यार्थियों को शिक्षा विभाग के प्रतिभाशाली शिक्षक मेडिकल और इंजीनियरिंग की कोचिंग प्रदान करेंगे।

इसके लिए बोर्ड की तरफ से पांच दिन का शिविर लगाया जाएगा। जम्मू कश्मीर बोर्ड इन विद्यार्थियों का चयन आनलाइन प्रक्रिया से कर रहा है। कश्मीर संभाग में पहले चरण में 75 विद्यार्थियों का चयन किया गया है।
विज्ञापन


यह वे विद्यार्थी हैं, जिन्होंने सबसे पहले आनलाइन आवेदन भरा था। इन विद्यार्थियों को प्रवेश परीक्षा की कोचिंग के लिए तीन हजार रुपये देने होंगे। कश्मीर के बाद अब शिक्षा विभाग ने जम्मू संभाग से विद्यार्थियों के चयन की प्रक्रिया को आरंभ किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें