उन्होंने कहा कि बैक टू विलेज कार्यक्रम अंतिम व्यक्ति को मजबूत करने के लिए शुरू की गई है और इसे तार्किक अंत तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने रिंग रोड प्रोजेक्ट को जल्द शुरू कराने के लिए इससे जुड़े सभी मुद्दों की समीक्षा की बात कही।
उप राज्यपाल ने कहा कि पीएम पैकेज के प्रोजेक्ट तथा ढाई हजार लंबित कार्यों को भी प्राथमिकता पर पूरा किया जाएगा। केंद्र प्रायोजित योजनाओं का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि हर घर जल योजना के तहत हर घर में पानी की आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी।