फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर दिन में कई बार लगा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर दिन में कई बार लगा जाम
विज्ञापन

शाम के समय पुलिस ने ट्रकों के घाटी जाने पर लगाया प्रतिबंध
अमर उजाला ब्यूरो
उधमपुर। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार को दिन में कई बार जाम की स्थिति बनी, जिस कारण यात्रियों को दिन भर परेशानियों का सामना करना पड़ा। शाम के समय पुलिस ने ट्रकों के घाटी जाने पर प्रतिबंध लगा दिया।
विज्ञापन

गौरतलब है कि राजमार्ग पर यातायात व्यवस्था में अभी तक सुधार नहीं हो पाया है। शुक्रवार को जब फोरलेन राजमार्ग पर वाहनों की संख्या बढ़ती तो देखते ही देखते जाम की स्थिति पैदा हो गई। जाम लगने पर कई वाहन फंस गए। सूचना मिलने पर पुलिस ने भी जाम को खुलवाने के लिए प्रयास शुरू कर दिए। इसके बाद पुलिस दिन भर जाम को खुलवाने के लिए मशक्कत करती रही। एक तरफ जाम खुलता तो कुछ समय के बाद फिर से जाम की स्थिति पैदा हो जाती। जब परेशानी ज्यादा बढ़ गई तो पुलिस ने घाटी जाने वाले ट्रकों पर जखैनी से आगे बढ़ने पर रोक लगा दी। इसके बाद देखते ही देखते शहर के अंदर रोके गए ट्रकों की कतार बढ़ने लगी। शाम के समय सैकड़ों की संख्या में ट्रकों को पुलिस ने राजमार्ग पर रोक दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें