फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुंदरबनी में पीएचई सप्लाई रही ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरबनी। लंबित मांगों के पूरा नहीं होने पर सुंदरबनी में पीएचई कर्मचारियों की ओर से 25 मार्च से शुरू कामछोड़ हड़ताल मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रही। दूसरे दिन सीपी कर्मचारियों ने विभाग में कार्यरत स्थाई कर्मचारियों को भी काम नहीं करने दिया, जिस कारण सुंदरबनी और आसपास के क्षेत्रों में पेयजल सप्लाई पूरी तरह से बंद रही। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा और वह प्राकृतिक जलस्रोंतों से पानी ढोने को मजबूर हुए।
विज्ञापन

सीपी आईटीआई ट्रेंड कर्मचारी संघ के तहसील प्रधान प्रेम कुमार ने बताया कि पीएचई यूनाइटेड फ्रंट के बैनर तले जारी हड़ताल के चलते दूसरे दिन सुंदरबनी में पेयजल सप्लाई बंद रखी गई है। अगर फ्रंट की तरफ से कामछोड़ हड़ताल को आगे बढ़ाने का निर्देश मिलता है तो इसे आगे बढ़ा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें