पुंछ। मंगलवार को जिला कृषि विभाग की तरफ से पुंछ नगर में एक दिवसीय प्रदर्शनी एवं जागरुकता शिविर लगाया गया। इसमें कृषि, बागवानी, मधुमक्खी पालन, मत्स्य पालन, मुर्गी पालन और पशुपालन विभाग के अधिकारियों ने किसानों और ग्रामीणों को जागरूक किया। शिविर में विभाग की तरफ से कृषि में प्रयोग होने वाले आधुनिक उपकरणों और बीजों को प्रदर्शित किया गया। इसके अलावा किसानों एवं बागवानों ने फलों और सब्जियों से लोगो को रूबरू करवाया। शिविर की अध्यक्षता जिला कृषि अधिकारी इंद्र जीत सिंह ने की, जबकि जिला विकास आयुक्त राहुल यादव मुख्य अतिथी के रूप में मौजूद रहे।