फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू जिला में आज खुलेंगे कालेज

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जिले में ग्यारह दिन बाद मंगलवार को कालेज खोल दिए जाएंगे। इससे हजारों विद्यार्थियों को राहत मिलेगी। शहर में कर्फ्यू और तनावपूर्ण हालात को देखते हुए जिला प्रशासन की ओर से कालेज बंद किए गए थे। मंगलवार को किसी अप्रिय घटना की आशंका के मद्देनजर शहर के कई कालेजों के बाहर सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे।
विज्ञापन

जीजीएम साइंस कालेज में शरारती तत्वों द्वारा देश विरोधी नारे लगाने की घटना के बाद शहर में हालात बिगड़े थे। जिसके बाद प्रशासन को कर्फ्यू लगाना पड़ा। देश विरोधी नारे लगाने की घटना का स्थानीय विद्यार्थियों ने कड़ा विरोध किया था। पिछले एक हफ्ते से अधिक समय तक प्रशासन ने कालेजों को नहीं खोलकर कोई जोखिम नहीं उठाया। प्रशासन को डर है कि कालेज खुलते ही हजारों विद्यार्थी सड़कों पर उतर पुलवामा आत्मघाती सहित दूसरे आतंकी हमलों के विरोध में प्रदर्शन कर सकते हैं। जीजीएम साइंस कालेज में देश विरोधी नारेबाजी करने वाले तीन संदिग्धों को पुलिस अभी तक गिरफ्तार नहीं कर पाई है। पुलिस द्वारा इन संदिग्धों के चित्र जारी किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें