फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साढ़े चार घंटे बंद रहा हाईवे

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर/रामबन। रामबन के अनोखी फाल इलाके में पस्सियां गिरने पर करीब साढ़े चार घंटे राष्ट्रीय राजमार्ग बंद रहा। राजमार्ग के बंद होने पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लगी रही। उधमपुर से भी वाहनों के आगे बढ़ने पर प्रतिबंध लगा दिया। शाम करीब चार बजे राजमार्ग खुला तो जाम की स्थिति पैदा हो गई।
विज्ञापन

गौरतलब है कि करीब सप्ताह से उधमपुर से रामबन तक पस्सियां गिरने पर राजमार्ग बंद होने की स्थिति पैदा हो रही है। वीरवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे रामबन के अनोखी फाल में अचानक ही पहाड़ से पस्सियां गिरने लगी और राजमार्ग बंद हो गया। राजमार्ग बंद होने पर दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई। पुलिस ने सूचना मिलने पर राजमार्ग को खुलवाने का काम शुरू कर दिया। वहीं सूचना मिलने पर उधमपुर से भी वाहनों को घाटी की तरफ जाने पर प्रतिबंध लगा दिया। रोके जाने पर उधमपुर में भी वाहनों की कतार लग गई। फोरलेन राजमार्ग का निर्माण कर रही कंपनी को राजमार्ग को खोलने में शाम करीब चार बजे कामयाबी मिली। साढ़े चार घंटे तक वाहनों के चालक व यात्री परेशानियों से जूझने को मजबूर रहे। राजमार्ग के खुलने पर पहले रामबन के सेरी, केला मोड़, रामबन में रोके गए वाहनों को आगे की तरफ रवाना किया गया। जब वाहन चलना शुरू हुए तो देखते ही देखते जाम की स्थिति पैदा हो गई। फिर पुलिस को जाम को खुलवाने के लिए मशक्कत करनी पड़ी। समाचार लिखे जाने तक रामबन में रेंग रेंग कर वाहन आने की तरफ बढ़ रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें