फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेस्ट पाक रिफ्यूजी

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। अनुच्छेद 35-ए का दंश झेल रहे वेस्ट पाकिस्तानी रिफ्यूजियों ने आंदोलन की घोषणा की है। इसके तहत सुप्रीम कोर्ट में 27 अगस्त को मामले की सुनवाई होने तक रिफ्यूजी पूरे जम्मू संभाग में जगह-जगह प्रदर्शन करेंगे। इस अनुच्छेद को हटाने की मांग के समर्थन में आवाज बुलंद करेंगे जिसके चलते पिछले 70 साल से उन्हें राज्य की नागरिकता नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन

वेस्ट पाकिस्तानी रिफ्यूजी एक्शन कमेटी के अध्यक्ष लब्बा राम गांधी ने बताया कि 23 अगस्त को अखनूर तहसील में विरोध प्रदर्शन होगा। इसके बाद 24 अगस्त को कठुआ व फिर 25 अगस्त को आरएस पुरा में आवाज बुलंद की जाएगी। 26 अगस्त को 100 रिफ्यूजियों का दल दिल्ली के लिए रवाना होगा। 27 अगस्त को जब सुनवाई चल रही होगी तो रिफ्यूजी सुप्रीम कोर्ट के बाहर अपने हक के समर्थन वाले बैनर पोस्टर लेकर खड़े रहेंगे। साथ ही अपने साथ हो रहे अन्याय के प्रति ध्यान दिलाएंगे। उन्होंने बताया कि इस अनुच्छेद को रद किया जाना चाहिए। क्योंकि पिछले 70 साल से उन्हें राज्य की नागरिकता के लिए भटकना पड़ रहा है। आगामी दिनों में पंचायत चुनाव होंगे लेकिन एक लाख से अधिक रिफ्यूजी वोट नहीं दे सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें