फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पस्सियां, पत् थर गिरने से बंद रहा हाईवे

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर/रामबन। बारिश के कारण पहाड़ों से पत्थर व मलबा गिरने का सिलसिला सोमवार को भी जारी रहा। रामबन के खैरी में पहाड़ से पस्सियां गिरने पर राजमार्ग बंद हुआ तो उधमपुर के थर्ड इलाके में पहाड़ से पत्थर गिरने पर राजमार्ग घंटों बंद रहा। दोपहर के समय राजमार्ग को खोल तो दिया, लेकिन घंटों जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार तड़के साढ़े तीन बजे रामबन के सेरी, मारोग, मोड़ घोड़ी, सेला मोड़ इलाके में पहाड़ से पस्सियां गिरने के बाद राजमार्ग बंद हुआ। इसको खोलने का काम चल ही रहा था कि सुबह करीब नौ बजे उधमपुर के थर्ड इलाके में पहाड़ से पत्थर गिरने का सिलसिला शुरू हो गया और कई पत्थर गिरने के बाद राजमार्ग बंद हो गया। देखते ही देखते राजमार्ग के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। कुछ ही मिनट में राजमार्ग के दोनों तरफ लंबी कतार में सैकड़ों वाहन फंसे हुए नजर आने लगे। जानकारी मिलने पर पुलिस ने राजमार्ग को खोलने का काम शुरू करवा दिया। लेकिन पहाड़ से पत्थर व मलबा इतना अधिक था कि खोलने में घंटों लग गए। उधमपुर में दोपहर करीब एक बजे पुलिस को राजमार्ग से पत्थर व मलबा हटाने में कामयाबी मिली, तो वहीं रामबन में सभी स्थानों से पस्सियों को हटाकर राजमार्ग को खोलने में दोपहर करीब तीन बजे कामयाबी मिली। राजमार्ग बंद होने पर पुलिस ने उधमपुर के जखैनी इलाके से वाहनों के घाटी की तरफ जाने पर रोक लगा दी थी। इसी कारण उधमपुर शहर में भी दिन भर जाम की स्थिति बनी रही और जाम में फंसे यात्री व वाहन चालक परेशानियों से जूझते रहे। पुलिस को यातायात व्यवस्था को बनाए रखने के लिए घंटों कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें