लेफ्टिनेंट जनरल जेएस नैन ने ध्रुवा शहीद स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी
- फोटो : अमर उजाला
उधमपुर में लेफ्टिनेंट जनरल जेएस नैन ने सोमवार को नार्दर्न कमांड के चीफ आफ स्टाफ का पदभार संभाला। जेएस नैन लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह के स्थान पर चीफ आफ स्टाफ नार्दर्न कमांड बनाए गए हैं। कार्यक्रम के शुरू में सबसे पहले लेफ्टिनेंट जनरल जेएस नैन ने ध्रुवा शहीद स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। जेएस नैन को जून 1983 में डोगरा रेजीमेंट में कमीशनड किया गया था।
वह डोगरा रेजीमेंट के कमांडेंट रहने के साथ माउंट बिग्रेड और जम्मू-कश्मीर में लाइन आफ कंट्रोल पर इनफेंट्री डिविजन में भी रहे हैं। जेएस नैन ने इराक और कुवैत में संयुक्त राष्ट्र मिशन के सैन्य गतिविधियों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने डोडा सेक्टर में आरआर फोर्स मुख्यालय के आपरेशनस स्टाफ ऑफिसर्स पर भी काम किया है। इसके अलावा आर्मी हेडक्वार्टर में मिलिट्री सेक्रेटरी ब्रांच भी रह चुके हैं। जेएस नैन को अति विशिष्ट सेवा मेडल और सेना मेडल से भी सम्मानित किया गया है।