महानपुर। वीरवार को महानपुर की ओर से आ रही एक मेटाडोर की धमलाड की ओर से आ रहे बाइक सवार से भिड़ंत हो गई। इस हादसे में दो लोग घायल हो गए। इनमें गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को जिला अस्पताल कठुआ रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद मेटाडोर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मेटाडोर जबत कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वीरवार शाम को महानपुर से आ रही मेटाडोर (जेके 08 एफ-0548) धमलाड की ओर से आ रही मोटरसाइकिल (पीबी06ए-8183) धमलाड मोड़ पर टकराने से मोटरसाइकिल पर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को स्थानीय लोगों की सहायता से पीएचसी महानपुर उपचार के लिए लाया गया। घायलों की पहचान किशोरी लाल (75) वर्ष निवासी नौशेरा और दर्शन कुमार निवासी नौशेरा के रूप में हुई है। डॉक्टर ने किशोरी लाल की हालत में सुधार न होते देख उसे जिला अस्पताल कठुआ रेफर कर दिया। दूसरे का उपचार पीएचसी महानपुर में चल रहा है।